फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रवेश प्रक्रिया में धांधली का आरोप

Thu, 21 Sep 2017 05:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव रजाकपुर निवासी रिटायर्ड फौजी ने राष्ट्रीय कैडेट कोर उप महानिदेशक को पत्र भेजकर शाहजहांपुर के एसएसपीजी कॉलेज में एनसीसी की हुई प्रवेश परीक्षा में धांधली का आरोप लगाते हुए कहा कि पात्रों के स्थान पर अपात्रों का चयन होने से पात्र अभ्यर्थियों में आक्त्रसेश है। उन्होंने धांधली के विरुद्ध न्यायालय जाने की चेतावनी दी है। रिटायर्ड फौजी ने कहा है कि उनके बेटे लव और कुश गंगवार एसएसपीजी कॉलेज शाहजहांपुर में प्रथम वर्ष का प्रवेश ले चुके हैं। दोनों एनसीसी का तृतीय वर्ष करना चाहते हैं। उनका तिलहर के आरवीएम इंटर कॉलेज में कक्षा 11 में प्रवेश लेने के बाद एनसीसी के लिए चयन हुआ था। वर्ष 2015-16 के कैंप में योगा सर्टिफिकेट मिला और वर्ष 2016-17 द्वितीय वर्ष में बी सर्टिफिकेट के लिए परीक्षा दी जिसमें दोनों को ए ग्रेड प्राप्त हुआ। आरोप है कि एसएस पीजी कॉलेज शाहजहांपुर में 7 सितंबर को एनसीसी की भर्ती की गई जिसमें बी सर्टिफिकेट में बी ग्रेड प्राप्त करने वाले बच्चों को प्रवेश दिया गया जबकि ए ग्रेड पाने वाले बच्चे प्रवेश से वंचित रह गए जिनमें उनके बेटे भी शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें