फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर अपराधी पर रहेगी पैनी नजर

Fri, 13 Jan 2017 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पुलिस अपराधियों पर शिकंजा कसने में जुटी है। पुलिस का दावा है कि अपराधियों की पूरी तरह से घेराबंदी कर ली गई है। जिला बदर, हिस्ट्रीशीटर और वारंटियों की गिरफ्तारी के साथ ही संदिग्धों को भी मुचलका पाबंद किया जा रहा है। पुलिस अब तक तीन हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई कर चुकी है। जिले में विधानसभा चुनाव में खलल न पड़े, इसके लिए पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। अब तक 20 जिला बदर अपराधी पकड़े जा चुके हैं। लाइसेंसी असलहों को जमा कराने के साथ ही अवैध शस्त्र बरामद करने के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का दावा है कि नामांकन से लेकर मतदान तक अपराधियों की पूरी तरह से घेराबंदी रहेगी। यदि किसी ने भी चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की, तो उसे किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

 पुलिस ने अब तक यह की कार्रवाई
अधिसूचना जारी होने के बाद अब तक की पुलिस कार्रवाई में पंद्रह सौ वारंटी, 20 जिला बदर अपराधी गिरफ्तार किए गए। इसके साथ ही पंद्रह सौ हिस्ट्रीशीटर में पाबंद किए गए। 60 अवैध शस्त्र बरामद करने के साथ ही पांच शस्त्र फैक्ट्री का भी भंडाफोड़ किया गया है। दो सौ से अधिक लोगों के खिलाफ एक्ससाइज एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
आचार संहिता उल्लंघन के 55 मामले दर्ज
पुलिस की इस कार्रवाई में चुनाव आचार संहिता उल्लंघन के पचास से अधिक मामले दर्ज हुए हैं। इनमें वह मामले भी हैं, जो वाहनों में प्रचार सामग्री ले जा रहे थे या फिर गाड़ी में झंडा, पट्टी आदि लगाए थे। उन लोगों पर भी मामले दर्ज हुए हैं, जिन लोगों ने प्रचार के लिए लगाए गए होर्डिंग्स, बैनर नहीं हटाए हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव को हर स्तर पर शांतिपूर्वक और स्वतंत्र तरीके से संपन्न कराना है, इसलिए अपराधियों पर पूरी तरह से नजर रखी जा रही है और कार्रवाई भी हो रही है। शराब और रुपयों का चलन रोकने के  लिए निरंतर चेकिंग अभियान चल रहा है। अब तक तीन हजार से अधिक लोगों पर कार्रवाई हो चुकी है। 80 प्रतिशत लाइसेंसी असलाह जमा कराए जा चुके हैं। गांव-गांव गोपनीय टीम के जरिए संदिग्धों पर भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन

- केबी सिंह, पुलिस अधीक्षक, शाहजहांपुर 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें