फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो माह बाद भी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर पाई पुलिस

Wed, 26 Jul 2017 06:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
- फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
एसपी को पत्र देकर पीड़ित ने बताया अपनी जान का खतरा
विज्ञापन
जानलेवा हमले के आरोपियों की पहचान हो जाने के बाद भी चौक कोतवाली पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही है। इस आशय का एसपी केबी सिंह को पत्र देते हुए पीड़ित ने अपनी जान का खतरा बताया है। शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हुंडालखेल निवासी आसिम अंसारी ने एसपी को दिए गए पत्र में बताया कि दो मई की रात साढ़े नौ बजे लोहारो वाला चौराहे के पास कार सवार चार लोगों ने गाली-गलौज करते हुए उसे गोली मार दी थी। गोली उसके पैर में लगी थी। उस वक्त मामले की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज की गई। उसने कार सवार गोली चलाने वालों की पहचान कर पुलिस को जानकारी भी दे दी, लेकिन पुलिस अभी तक उन लोगों को गिरफ्तार नहीं कर रही है। घटना को दो माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने से उसे जान का खतरा बना हुआ है, वहीं आरोपियों के हौसले बुलंद हैं। एसपी ने मामले में कार्रवाई का भरोसा दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें