फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्तेदार ही करने लगे महिला से छेड़छाड़

Sun, 08 Mar 2015 11:03 PM IST
खुटार।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के तीन युवक रविवार को बुरे फंस गए। जिस महिला से वह छेड़छाड़ कर रहे थे, वह रिश्तेदार निकली। बाद में युवकों ने महिला के पैर छूकर माफी मांगी। तब कहीं मामला शांत हो सका।
विज्ञापन

पूरनपुर क्षेत्र का एक युवक पत्नी के साथ रिश्तेदारी में खुटार आया था। रविवार को वह बाइक से घर जा रहा था। कस्बे से ही तीन युवक उसकी बाइक के पीछे लग गए और पूरनपुर रोड पर पहुंचकर युवक की बाइक के साथ चलते हुए अश्लील बातें करने लगे। युवकों ने महिला के ऊपर जलती सिगरेट भी फेंकी। मामला बर्दाश्त से बाहर होने पर महिला ने रिश्तेदारों को फोन कर मामले की जानकारी दी। इस पर कई लोग बाइक से वहां आ पहुंचे। यह देखकर युवक खुटार की ओर भागे तो युवती के रिश्तेदारों ने पीछा कर उन्हें बैंक ऑफ बड़ौदा के पास पकड़ लिया। लोगों ने युवकों के हाथ भी जड़ दिए। इस दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। पूछताछ करने पर पता चला कि युवती और बाइक सवार युवक दूर के रिश्तेदार हैं। इस बीच युवकों के परिवार के लोग भी मौके पर आ पहुंचे और उनकी जमकर लताड़ लगाई। बताया जाता है कि तीनों युवक बाइक से घूमते रहते हैं और अक्सर महिलाओं से अभद्र हरकतें करते हैं। नगर में मामले की व्यापक चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें