फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकास के विवाद में फायरिंग, बच्चा घायल

Tue, 05 May 2015 11:55 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के गांव जलेवी नगरा में मंगलवार को निकास के विवाद में हुई फायरिंग के दौरान एक बच्चा गोली लगने से घायल हो गया। हमलावरों ने धारदार हथियार से बच्चे के पिता, दादी और चाचा को भी घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में अभी तक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।  गांव जलेवी नगरा में रहने वाले 45 वर्षीय सेठपाल ने बताया कि उनका पड़ोसी से मकान के निकास को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था। सुबह आठ बजे वह खेत से बैलगाड़ी में भूसा भरकर लाए थे। तभी पड़ोसी ने अपने घर पर बुला लिया और परिवार के लोगों के साथ मिलकर धारदार हथियार से सिर पर वार कर दिया। चीख-पुकार सुनकर उनकी मां बरखा देवी, छोटा भाई गुड्डू और 10 वर्षीय बेटा रवि भी पहुंच गया। हमलावरों ने गुड्डू और बरखा देवी पर भी धारदार हथियार से हमला कर दिया। विरोध करने पर हमलावरों ने रायफल से फायरिंग कर दी। एक गोली उनके बेटे रवि के पेट में लगी। इसके बाद हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। सूूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया। पुलिस के मुताबिक झगड़ा दोनों तरफ से हुआ है। अभी किसी भी तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें