फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलों के विरोध में कल हड़ताल पर रहेंगे डॉक्टर

Wed, 06 May 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों पर हमलों के विरोध में आईएमए और यूपी स्टेट एसोसिएशन ने आठ मई को हड़ताल पर रहने की घोषणा की है। इस दौरान सभी निजी अस्पताल भी बंद रहेंगे।
विज्ञापन

शहर के एक होटल में हुई पत्रकार वार्ता में आईएमए के सचिव डॉ. विजय पाठक ने बताया कि प्रदेश में चिकित्सकों का मानसिक रूप से शोषण ही नहीं अत्याचारों की भी बढ़ रहे हैं। उन्होंने बताया कि इलाहाबाद में डॉ. रोहित गुप्ता पर हमला करने वाले अपराधी जमानत पर रिहा हो चुके हैं। इसमें पुलिस ने मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट और धारा 325 के तहत मामला दर्ज नहीं किया गया। इस मामले के आरोपियों को सजा मिलनी चाहिए। इसके साथ आंदोलन में शामिल डॉक्टरों पर लगे केस वापस हो। गाजीपुर के डॉ. राजेश सिंह की पत्नी अनुपमा सिंह पर की गई एफआईआर वापस की जाए। कानपुर के डॉ. आरती लाल चंदानी का निलंबन वापस हो। शहर में फरवरी माह में तीन निजी अस्पतालों में तोड़फोड़ की गई थी। इन मामलों में आरोपियों के सीसीटीवी कैमरे में फुटेज हैं। पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार भी नहीं कर रही और न ही चार्जशीट लगा रही है। इस सभी मामलों में को लेकर आठ मई को सभी डॉक्टर संाकेतिक हड़ताल पर रहेंगे। पुराने अस्पताल से कलेक्ट्रेट तक शांति मार्च निकालकर डीएम को ज्ञापन देने बाद धरना दिया जाएगा। इस दौरान अध्यक्ष अनिल सूद, डॉ. योगेश कौल, डॉ. बिजेंद्र सक्सेना, डॉ.यूडी कपूर, डॉ.वसीम हसन खां, डॉ.परविंदर सिंह, डॉ. संजीव कनौजिया, डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. केडी सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें