फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस में मिली रिटायर्ड सूबेदार की लाश

Fri, 20 Jan 2017 12:39 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
मृतक रतन कुमार का फाइल फोटो।
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के एसी कोच में बृहस्पतिवार को 57 साल के सेना से रिटायर्ड सूबेदार की लाश मिली। शव को रोजा में ट्रेन रोककर उतारा गया। मृतक रतन कुमार बरेली की रामेश्वरम धाम कालोनी के निवासी थे और डिब्रूगढ़ जा रहे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिवारीजनों को सूचना दी है। बृहस्पतिवार दोपहर करीब डेढ़ बजे डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस के टीटीई ने कंट्रोल को सूचना दी कि एसी कोच की सात नंबर बर्थ पर एक यात्री बेहोशी की हालत में है। सूचना पर रेलवे के डॉ. संजय राय और आरपीएफ  प्रभारी नरेंद्र मलिक स्टेशन पर पहुंच गए। डॉ. राय ने परीक्षण किया तब तक यात्री की मौत हो चुकी थी। जीआरपी एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के कपड़ों की तलाशी लेने पर उसका परिचय पत्र मिला। इसमें रतन कुमार पुत्र महानंद, रिटायर्ड सूबेदार निवासी रामेश्वरम धाम कालोनी लाल फाटक रोड बरेली अंकित था। शव के पास से मिले मोबाइल पर पुलिस ने संपर्क किया तो पुत्र विशाल ने मृतक की पहचान अपने पिता रतन कुमार के रूप में की। मृतक के पुत्र विशाल ने जीआरपी को बताया कि रतन कुमार दार्जिलिंग से सेना के सूबेदार पद से रिटायर हुए थे। 19 जनवरी को वह डिब्रूगढ़ जाने के लिये घर से निकले थे, ट्रेन में उन्होंने सीट आरक्षित कराई थी। शव जीआरपी के हवाले कर दिया गया। इसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल मौत की वजह को लेकर स्थिति साफ नहीं है। घरवाले भी कुछ नहीं बता पा रहे हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही इसका पता लग पाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें