कटरा-जलालाबाद स्टेट हाईवे पर शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार 35 वर्षीय श्रीकृष्ण वर्मा की मौत हो गई। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जलालाबाद के गांव सराय साधौ में रहने वाले ब्रजपाल का 35 वर्षीय बेटा श्रीकृष्ण अपनी ननिहाल तिलहर के गांव फिरोजपुर में रहता था। वह बृहस्पतिवार को पंचायत चुनाव में वोट डालने घर आया। सुबह करीब आठ बजे बाइक से घर वापस जा रहा था। रास्ते में मदनापुर में गुरुद्वारा के पास कटरा की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने श्रीकृष्ण कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने मृतक जेब में निकले आधार कार्ड से शव शिनाख्त कर उसके परिवार वालों को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
ननिहाल में रहा रहा था श्रीकृष्ण
मृतक श्रीकृष्ण कई सालों से अपनी मां राममूर्ति के साथ अपनी ननिहाल फिरोजपुर में रह रहा था। राममूर्ति को अपने मायके में पिता की 25 बीघा जमीन मिली थी। श्रीकृष्ण उसकी देखभाल करने के लिए अपनी मां के साथ रहता था। श्रीकृष्ण ने शादी नहीं की थी। उसके तीन भाई नन्हकू, भगवानदास और सुरेश है। पिता ब्रजपाल की पांच साल पहले ही मौत हो चुकी है।