फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहू की मौत के गम में चल बसे ससुर

Sun, 19 Apr 2015 11:34 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कलान क्षेत्र के गांव जखिया में रहने वाले रतिपाल की 25 वर्षीय पत्नी आठ दिन पहले ढिबरी गिरने से झुलस गई थी। रविवार की सुबह इलाज के दौरान सावित्री की मौत हो गई। बहू की मौत की खबर सुनकर उनके ससुर 65 वर्षीय मुन्नीलाल की सांसें थम गईं।
विज्ञापन

गांव जखिया निवासी रतिपाल की पांच साल पहले जलालाबाद क्षेत्र के गांव चौक-चौकिया निवासी सुखपाल की बेटी सावित्री से शादी हुई थी। शादी के दो साल बाद सवित्री ने बेटे शिवम् को जन्म दिया था। 12 अप्रैल की रात सावित्री, रतिराम और शिवम् के साथ कमरे में सो रही थी। रात में वह उठीं तो जलती हुई ढिबरी उनके ऊपर गिर गई। आग की चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गईं। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार की सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। सावित्री की मौत की खबर रतिपाल ने फोन पर पिता मुन्नीलाल को दी तो उनकी हालत बिगड़ गई। कुछ देर बाद ही उन्होंने भी दम तोड़ दिया। पुलिस ने सावित्री के शव का पोस्टमार्टम कराकर रतिराम को सौंप दिया।

हमसफर और पालनहार की
मौत से अकेले पड़े रतिराम
पत्नी सवित्री की मौत का गम और गांव में पिता की मौत की खबर सुनकर अस्पताल में रतिराम के मुंह से आवाज तक नहीं निकल पा रही थी। हमसफर और पालनहार की मौत ने रतिराम को एक दम अकेला कर दिया है। इस सदमे से रतिराम गुमसुम हो गए हैं। रतिराम की मां की मौत नौ साल पहले हो चुकी है। घर में बडे़ भाई जंगपाल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें