कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला अजीजगंज में 2013 में रामदास हत्या के मामले में कोर्ट के आदेश पर भी हाजिर नहीं होने पर हरदोई के थाना पिहानी क्षेत्र में रहने वाले पूर्व विधायक महेश चंद्र मिश्रा के बेटे विवेक मिश्रा को कोर्ट ने भगौड़ा घोषित कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक रामदास हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी गोपाल कृष्ण ने वैक डेट में अपनी रायफल विवेक मिश्रा के हरदोई स्थित गन हाउस पर जमा कर दी थी। रायफल की फोरेंसिक जांच में जिस गोली से हत्या हुई थी वह उसी रायफल से चली थी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने विवेक मिश्रा को धारा 120 और 201 के तहत मुकदमे में शामिल किया था। कोर्ट ने विवेक मिश्रा को कई बार तलब किया, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। इसके साथ ही पुलिस ने एनबीडब्ल्यू की भी कार्रवाई की थी। 27 फरवरी को सीआपीसी की धारा 82 के तहत विवेक मिश्रा पर कार्रवाई की गई। इसके बाद भी वह कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। कोर्ट ने विवेक मिश्रा को भगौड़ा घोषित कर दिया है।