फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति ने पुलिस के खिलाफ दिया धरना

Mon, 04 Sep 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
Dharna
विज्ञापन
अपहरण के मामले में नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने के विरोध में मीरानपुर कटरा क्षेत्र के गांव शाहपुर खितौआ निवासी कृपाल ने पत्नी और परिवार के अन्य लोगों के साथ सोमवार को कलक्ट्रेट मेें फिर धरना दिया। इस संबंध में डीएम नरेंद्र सिंह को दिए ज्ञापन में विवेचक को दोषी बताते हुए उसके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई है। 
विज्ञापन

बता दें कि पिछले साल 16 सितंबर की शाम कटरा की बाजार से लौटते वक्त कृपाल का गांव के ही कुछ लोगों ने रंजिशन अपहरण कर लिया था। दो दिन बाद कृपाल की पत्नी मधु ने कटरा थाने मेें पति की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। चार दिन बाद कृपाल बदायूं जिले के थाना हजरतपुर के जंगल में पड़े मिले थे। 
डॉक्टरी मुआयना के बाद कटरा पुलिस कृपाल को पूछताछ के लिए अपने साथ ले आई। विवेचक ने गुमशुदगी को अपहरण में तरमीम कर मनमाने तरीके से रिपोर्ट लिखी लेकिन आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया। इसके विरोध में कृपाल ने पत्नी के साथ 15 जून को कलक्ट्रेट में बेमियादी धरना शुरू किया लेकिन उसी दिन सिटी मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह में कार्रवाई का आश्वासन देकर धरना समाप्त करा दिया। इसके बावजूद अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके विरोध में कृपाल ने सोमवार को पत्नी मधु, वृद्ध मां कुंती देवी और दोनों बेटों जितेंद्र तथा अशोक के साथ कलक्ट्रेट में धरना दिया। इसके बाद डीएम को ज्ञापन सौंपा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें