बंडा के मोहल्ला पटेल नगर निवासी विजय कुमार ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि पुवायां के गांव धर्मगदपुर निवासी विनोद कुमार के यहां उसकी रिश्तेदारी है। तीन जून को वह विनोद की बहन की बारात में शामिल होने के लिए आया था। बारात के समय बंडा के गांव भानपुर पिपरिया निवासी अवधेश, पुवायां के गांव धर्मगदपुर निवासी नन्हेंलाल, राजेश, सुखदेव शराब के नशे में वहां पहुंचे और गाली गलौज करने लगे। उसके मना करने पर उक्त लोगों ने उसे पीटकर घायल कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने अवधेश को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपी भागने में सफल रहे। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।