फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौकीदार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Sat, 06 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक श्रीकृष्ण पुत्र राजाराम नगर के मोहल्ला बनबारीपुर का निवासी था और कई वर्षों से कालेज में चौकीदार के पद पर कार्यरत था। मृतक के पुत्र चंदन ने बताया कि उसकी बुआ की शादी में परिजन गये थे। श्रीकृष्ण रात ड्यूटी पर आया था। लगभग छह सात बजे वह कालेज में था। वह जैतीपुर निवासी दो व्यक्तियों के साथ बाइक से कहीं गया था। बाद में मोबाइल लगाने पर भी कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। सुबह उसकी लाश मिलने की सूचना पर परिजन बदहवास होकर घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। परिजनों ने श्रीकृष्ण की हत्या का संदेह जताया है। हालांकि खबर लिखे जाने तक इस संबंध में कोई मुकदमा दर्ज नहीं हो सका था। मृतक के दो पुत्र चंदन गुंजन पत्नी छोटी बिटिया व पुत्रियों चांदनी रूचि का रोते रोते बुरा हाल है। सीओ विजय शंकर मिश्रा ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से पूछताछ की तथा अधीनस्थों निर्देश दिये। इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्य अनोखेलाल गंगवार सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें