थाना कलान क्षेत्र के एक गांव में भाई ने सगी बहन के साथ रेप कर दिया। पुलिस ने आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। क्षेत्र के एक गांव में रहने वाले एक व्यक्ति की 10 वर्षीय बेटी ने थाने में दी तहरीर में बताया कि रविवार की रात आठ बजे। उसके 20 वर्षीय भाई ने मुंह दबा दिया और रेप किया। रेप से बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून बहने लगा। बच्ची की मां उस दौरान घर से बाहर गई थी। मां के घर आने पर बच्ची ने अपने साथ हुई घटना के बारे में अपनी मां को बताया। बच्ची की मां ने उसे डांटते हुए किसी से यह बात नहीं कहने की हिदायत दी। रात में ही बच्ची को एक निजी डाक्टर से दवाई दिलाई गई। बच्ची की मां ने पुलिस को भ्रमित करते हुए मोबाइल पर सूचना दी कि उसकी बेटी के साथ गांव के कुछ लोगों ने गैंगरेप किया है। सूचना मिलते ही रात में ही एसआई बलराज सिंह मौके पर पहुंच गए। बच्ची की मां की बताई गई बात पर पुलिस को शक हुआ। एसआई ने बच्ची को अलग ले जाकर पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बता दी। पुलिस ने आरोपी भाई से भी कड़ाई से पूछताछ की तो उसने भी सच्चाई उगल दी। पुलिस आरोपी भाई को अपने साथ थाने ले आई। बच्ची की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। समाज को शर्मशार करने वाली घटना से ग्रामीणों में काफी रोष है। एसओ अमर सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बच्ची को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।