फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर नहीं बता पा रहा घर का पता

Thu, 23 Apr 2015 11:32 PM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
निगोही में रहने वाले सरताज खां को बुधवार की रात पूर्वोत्तर रेलवे लाइन पर चलने वाली ट्रेन में 12 वर्षीय आसान नामक किशोर मिला। पूछने पर किशोर ने अपना घर कमला नर्सिंग होम के पास बताया। सरताज अपने रिश्तेदार अनीस खां के घर आसान को लेकर पहुंचे। इसके बाद वह लोग आसान को कमला नर्सिंग होम के पास ले गए, लेकिन आसान ने वहां पर घर होने से मना कर दिया। आसान का घर न मिलने पर अनीस उसे कोतवाली ले गए और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने वायरलेस से सूचना प्रसारित कर दी। पुलिस ने आसान को अनीस की सुपुर्दगी में दे दिया है। आसान ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ मैदान में क्रिकेट खेल रहा था। उसे प्यास लगी तो वह स्टेशन पर पानी पीने आ गया। इसके बाद वह ट्रेन में बैठ गया और उसे नींद आ गई। अनीस के मुताबिक, आसान सही से अपना पता नहीं बता पा रहा है। कुछ लोग पीलीभीत में भी अनीस के घर पता लगाने गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें