फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस ने बाइक सवार को रौंदा, मौत

Wed, 03 May 2017 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर। 
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरदोई का रहने वाला था मृतक, खुदागंज जा रहा था ससुराल
विज्ञापन

नेशनल हाईवे पर हुआ हादसा, बस पुलिस के कब्जे में
 
नेशनल हाईवे पर रेयान स्कूल के पास रोडवेज की अनुबंधित बस की चपेट में आकर बाइक सवार हरदोई के युवक की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है, जबकि चालक फरार हो गया। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन

हरदोई के थाना शाहाबाद के गांव बीवीखेड़ा निवासी नरवीर (30) पुत्र सुमेर बुधवार शाम लगभग चार बजे बाइक से अकेले खुदागंज स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। लगभग साढ़े चार बजे वह हाईवे पर थाना रामचंद्र मिशन क्षेत्र में रेयान स्कूल के सामने पहुंचा, तभी बरेली की ओर से आ रही शाहजहांपुर डिपो की अनुबंधित बस ने सामने से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिरा और उसके सिर को कुचलता हुआ बस का पहिया निकल गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नरवीर के शव को मौके से उठवाकर जिला अस्पताल की मॉरचरी में रखवा दिया। उसके पास से मिले मोबाइल से कॉल करके उसके परिवार वालों को सूचना दी गई। देर शाम अस्पताल पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि वह ससुराल जाने की बात कहकर घर से निकला था। मृतक के तीन मासूम बच्चे शनि, रिया, यश हैं और इनकी परवरिश की जिम्मेदारी अकेले पत्नी सोनी पर आ गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें