फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने दो घरों से 15 लाख के जेवर और नगदी उड़ाए

Thu, 08 Oct 2015 11:30 PM IST
खुदागंज
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव देवरास में बुधवार की रात चोरों ने फार्मर रामप्रकाश सिंह और शिक्षक पूरनलाल के घर से लाखों के जेवर और नगदी चुरा ले गए। क्षेत्र में हुई इतनी बड़ी चोरी की घटना चर्चा का विषय बन गई है। छत पर सो रहे परिवार के लोग जब नीचे उतरकर आए तो चोरी की घटना की जानकारी हुई। मौके पर पहुंची थाने की पुलिस ने पुलिस लाइंस से डॉग स्क्वॉयड और फील्ड यूनिट टीम को छानबीन के लिए बुला लिया। चोरी की तहरीर थाने में दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

गांव देवरास में रहने वाले रामप्रकाश सिंह की क्षेत्र के बड़े काश्तकारों में गिनती होती है। बुधवार की रात की वह अपनी पत्नी के साथ छत सो रहे थे। उनका बेटा अपनी पत्नी के साथ नीचे बरामदे में सोया हुआ था। चोर उनके मकान के पीछे की दीवार से छत पर चढ़ने के बाद जीने से नीचे उतर आए। चोरों ने मकान अंदर कमरे का ताला तोड़कर अंदर ड्रेसिंग टेबिल पर रखी चाबी से अलमारी खोल ली। इसके बाद उन्होंने नल के हत्थे से लॉकर तोड़ दिया। इसमें से करीब 52 तोला सोने के जेवर, एक किलो चांदी के जेवर और 70 हजार रुपये निकाल लिए। इसके बाद चोरों ने पड़ोस में रहने वाले अध्यापक पूरनलाल के घर को निशाना बनाया। यहां भी चोर छत के रास्ते घर में दाखिल हुए। चोरों ने घर के अंदर कमरे का ताला तोड़कर अंदर रखी अलमारी से चार लाख के जेवर और 78 हजार रुपये की नगदी चुरा ली। चोरी की घटना की जानकारी होते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। एसओ इफ्तेखार अहमद ने मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी। चोरी की घटना बड़ी होने की वजह से फील्ड यूनिट को भी बुला लिया गया। टीम ने मौके पर छानबीन की, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।


घर में सो रहे लोगों को चोरी का नहीं हुआ एहसास
घर में सो रहे लोगों को चोरी का एहसास नहीं हुआ। गांव वालों की माने तो हो सकता है कि चोरों ने कोई नशीला पदार्थ सुंघा दिया हो। जिससे चोरी होने का पता ही नहीं लग सका। छत पर सो रहे लोग जब नीचे आए तो चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मदद के लिए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉयड बुलाया गया, लेकिन कोई खास मदद नहीं मिली। तफ्तीश की जा रही है।
- इफ्तेखार अहमद, एसओ खुदागंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें