चोरों ने कस्बे में तीन घरों से जेवर सहित हजारों की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने मौका मुआयना किया है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
कस्बा स्थित मकरंद सिंह इंटर कालेज रोड पर शिक्षक उमेश यादव एक मकान में किराए पर रहते हैं। शुक्रवार रात चोर दीवार के सहारे घर में प्रवेश कर गए। चोरों ने कमरे में रखे बैग से ढाई हजार रुपये और एक जोड़ पायल ही मात्र मिली फिर इसी से लगा शिवराम फौजी के मकान में चोर घुस गए। इस मकान में कई छात्र रहते हैं, लेकिन यहां से चोरों को कुछ नहीं मिला। थोड़ी दूरी पर स्थित रामकैलाश यादव के घर में दीवार के सहारे घर में घुस आए और एक कमरे का ताला तोड़ दिया। इसमें रखी अलमारी का लॉक तोड़ कर उसमें रखे पांच हजार रुपये और छह सोने की अंगूठी, चार गले की चैन, दो जोड़ कुंडल और दो हार, एक जोड़ मंगलसूत्र उठा ले गए। इसी कमरा में रखी रखी बंदूक को चोरों ने मुख्य गेट के पास लैट्रीन में रख दी और फिर मुख्य गेट का ताला तोड़ कर निकल गए। तीनों घरों के परिजन छतों पर सोए हुए थे। सुबह उठकर देखा तो इन लोगों को चोरी की जानकारी हुई। इन लोगों ने आस-पास के लोगों को चोरी के बारे में बताया। इसके बाद थाने पर चोरी की सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। साथ ही आसपास के लोगों से पूछताछ की है।