फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई की पत्नी और बेटी को पीटकर घर से निकाला

Mon, 17 Aug 2015 08:24 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन पर कब्जे का विरोध करने पर हुए हमले की रिपोर्ट दर्ज कराने पर भड़के एक दबंग ने बेटों की मदद से छोटे भाई की पत्नी और उसकी बेटी पर लाठी-डंडों से हमला करके मां-बेटी को घायल कर दिया। पीड़ित युवती ने दबंग ताऊ की शिकायत पुलिस अफसरों से करके न्याय दिलाने की गुहार की है।
विज्ञापन

निगोही क्षेत्र के गांव पिपरिया चौहान निवासी गुरुदयाल की करीब चार साल पहले मौत हो चुकी है। उनकी बेटी पूजा अपने बदन पर लाठियों के निशान और आंखों में आंसू लिए पुलिस कार्यालय पहुंची। उसने अपर पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार को एसपी के नाम प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी मां गुड्डी देवी के हिस्से की 12 एकड़ जमीन उसके ताऊ राजेंद्र सिंह उर्फ गाट बाबू अवैध रूप से जबरदस्ती जोत रहे हैं और फसल कटने पर अनाज भी नहीं देते।
प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि राजेंद्र सिंह उर्फ गाट बाबू हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ कई मुकदमे विभिन्न थानों में पंजीकृत हैं। गत 15 अगस्त को जमीन पर कब्जा छोड़ने की बात कहने पर राजेंद्र सिंह ने बेटों मनोज और उदयवीर की मदद से उसे और मां को लाठी-डंडों से पीटा। निगोही थाने में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराने से नाराज होकर रविवार की रात राजेंद्र सिंह ने बेटों समेत कुछ अन्य लोगों के साथ घर पर धावा बोला और दोबारा पिटाई करके जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पूजा ने एएसपी सिटी को बताया कि हमलावर घर में घुसने नहीं दे रहे हैं। इसलिए उसे मां के साथ पूरी रात इधर-उधर भटकने के बाद सोमवार को एक रिश्तेदार के यहां शरण लेनी पड़ी। एएसपी सिटी ने निगोही के एसओ को इस प्रकरण में उचित कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। पूजा के अनुसार निगोही थाने के हल्का दरोगा ने मंगलवार को गांव जाकर मामले में जांच और कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें