फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूट मार्च के दौरान ड्रोन कैमरों ने पकड़ीं छतों पर पड़ी ईंटें

Sun, 12 Mar 2017 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो शाहजहांपुर।
विज्ञापन
जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
डीएम-एसपी ने मकान स्वामियों हिदायत देकर ईंटें हटवाईं
विज्ञापन

 होली पर्व पर लाट साहब जुलूस के रास्तों पर की गई बैरीकेडिंग व धार्मिक स्थलों के ढकने एवं फोर्स व मजिस्ट्रेट्स की लगाई गई ड्यूटी व सफाई व्यवस्था का डीएम कर्ण सिंह चौहान ने एसपी केबी सिंह के साथ निरीक्षण किया। 
विज्ञापन

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने होली त्योहार को सौहार्द पूर्वक शांति के साथ मनाने की अपील की। लाट साहब जुलूस के रूट भ्रमण के दौरान ड्रोन कैमरे से छतों पर भी निरीक्षण किया गया। इस दौरान सरायकाइयां में रामभरोसे की छत पर और चमकनी गाड़ीपुरा में मुकेश की छत पर ईंटें पाई गईं। इस पर डीएम और एसपी ने दोनों को निर्देश दिए की वह अपनी-अपनी छतों से ईंटों को हटाकर अंदर कमरों में रख लें। डीएम ने कहा कि होली पर सभी दुकानें बंद रहेगी। एसपी केबी सिंह ने फोर्स को ब्रीफ करते हुए कहा कि सभी फोर्स के अधिकारी एवं जवान हेलमेट, वाडी प्रोटेक्टर, डंडा आदि सुरक्षा उपकरण पहनकर ही ड्यूटी करेंगे। कई पुलिस वाले  हेलमेट, वाडी प्रोटेक्टर नहीं पहने थे, उन्हें सुरक्षा उपकरण पहनने के निर्देश दिए। एसपी सिटी ने फोर्स के सभी जवानों को उनकी ड्यूटी समझाई। इस दौरान एडीएम सर्वेश कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट विजय शंकर दुबे, एसडीएम सदर रामजी मिश्रा व नगर सहित संबंधित थानों के थानाध्यक्ष, पैरा मिलिट्री फोर्स व पुलिस के जवान शामिल थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें