फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक फैसला करने का बना रहे दबाव

Mon, 13 Apr 2015 11:38 PM IST
खेड़ा बझेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
 क्षेत्र के गांव खेड़ारठ की यूनियन बैंक ऑफ  इंडिया के शाखा प्रबंधक शिकायतकर्ता पर ग्रामीण द्वारा की गई शिकायत पर फैसले का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

जैतीपुर थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी रमनपाल ने क्षेत्रीय महाप्रवंधक से शिकायत की थी कि उसने खादी ग्रामोद्योग से दुग्ध उत्पाद के लिए चार लाख की फाइल स्वीकृत कराई थी। इसे करने के लिए शाखा प्रबंधक ने दस प्रतिशत की रिश्वत मांगी थी, जिसे देने से इंकार करने पर मैनेजर ने फाइल करने से मना कर दिया था। अब मैनेजर उस शिकायत को वापस करने का दबाव बना रहे हैं और फैसला न करने पर मुकदमा करवाने की धमकी दे रहे हैं। रमन पाल ने दिए प्रार्थना पत्र में शाखा प्रबंधक के द्वारा जान माल का खतरा बता रहा है। इस पर शाखा प्रबंधक नितिन पटेल का कहना है की रमन पाल पर गांव की ही दूसरी बैंक से केसीसी लोन चल रहा है। इसमें वह डिफाल्टर है। अब हमारी शाखा से दबाव में चार लाख का लोन मांग रहा है। रिश्वत मांगने व दबाव बनाने का आरोप गलत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें