बरबर रोड से बोलेरो लूटकर भाग रहे चार बदमाशों की पुलिस से भिड़ंत हो गई। इसमें एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। लूटी हुई बोलेरो बरामद कर ली है जबकि तीन बदमाश पुलिस को चकमा देने में कामयाब रहे है। पकड़े गए आरोपियों से कई बड़े खुलासे के संकेत मिले हैं। इस्लामुददीन और कमलेश गौतम निवासी बरबर थाना पसगवां जिला खीरी शनिवार की शाम करीब छह बजे मोहम्मदी के पास ददौरा गांव से अपनी बोलेरो से वापस आ रहे थे। कमलेश गौतम ने पुलिस को बताया कि बरबर से कुछ पहले तीन बाइकों पर सवार सात बदमाशों ने ओवरटेक कर बोलेरो को रोक लिया, जिसमें चार बदमाश गाड़़ी के अंदर आ गए।