फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक की लाश नदी में मिली, हत्या का अंदेशा

Thu, 14 Sep 2017 07:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना कलान क्षेत्र के गांव पिड़ारा उत्तर निवासी बालिस्टर सिंह यादव का शव सतरा नदी में पाया गया। वह छह सितंबर से लापता था। 32 वर्षीय बालिस्टर के घरवालों ने 11 सितंबर को गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शव मिलने के बाद घरवालों ने पड़ोसी गांव के कुछ लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की तहरीर मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है। हालांकि पुलिस प्रेम संबंधों में उसकी हत्या होने का अनुमान लगा रही है। गांव पिड़ारा उत्तर निवासी बालिस्टर सिंह यादव छह सितंबर की शाम छह बजे परिवारवालों को बिना बताए घर से निकल गया था। देर शाम तक जब वह वापस नहीं आया, तब घरवालों ने उसकी तलाश की। नाते-रिश्तेदारों के यहां भी उसके बारे मेें  जानकारी की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद  घरवालों ने 11 सितंबर को कलान थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी। बुधवार देर शाम कुछ लोगों ने गांव पिड़ारा उत्तर गांव से दो किलोमीटर दूर सतरा गांव में नदी में शव पड़े होने की सूचना दी।  इस पर परिजन वहां पहुंचे तो शव की शिनाख्त की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देर रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।  घरवालों ने पड़ोस के गांव के कुछ लोगों पर हत्या का शक जाहिर करते हुए पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस इस मामले को प्रेम संबंधों से जोड़कर देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें