फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पंडित थाने में बुला लो, मैं यहीं कर लूगीं शादी’

Wed, 28 Jan 2015 12:14 AM IST
शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार पुलिस ने ओसीएफ निरीक्षण भवन के सामने बने अंबेडकर पार्क में मंगलवार को पकड़े गए तीन जोड़ों में एक युवती ने अपने पिता और पुलिस के सामने कहा कि पंडित थाने में बुला लो, मैं यहीं अपने प्रेेमी के साथ शादी करने को तैयार हूं। युवती की बात सुनकर उसका पिता और पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने हिदायत देने के बाद तीनों जोड़ों को छोड़ दिया। ओसीएफ निरीक्षण भवन के सामने से दोपहर में गुजर रहे एक अधिकारी ने अंबेडकर पार्क में कई जोड़े बैठे देखकर थाना सदर बाजार पुलिस को सूचना दे दी। मौके पर टीम के साथ पहुंची एसआई सीमा सिंह ने तीन जोड़ों को पकड़ लिया और थाने ले आईं। इसके बाद पुलिस ने पकड़ी गईं लड़कियों के परिवार वालों को सूचना देकर बुला लिया। पकड़ी गई लड़कियों में एक ने थाने में ही शादी करने के बात करके सभी को चौंका दिया। हालांकि की लड़की का प्रेमी पुलिस के सामने गिड़गिड़ा रहा था, लेकिन लड़की अपनी बात पर अड़ी रही। पुलिस ने तीनों लड़कियों के परिवार वालों को सौंप दिया। इसके साथ ही लड़कों को हिदायत देने के बाद छोड़ दिया गया। लड़की की शादी करने की बात थाने में पूरे दिन चर्चा का विषय बनी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें