फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट डालने पर फंसे भाजपा नेता

Sun, 15 Jan 2017 12:38 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर ब्राह्मण समाज की भावनाओं को आहत करने वाली पोस्ट डालने के मामले में शनिवार को भाजपा की कैंट इकाई के मंत्री सुशील गुप्ता फंस गए। सदर बाजार थाने में उनके खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। बाद में थाने से जमानत पर छोड़ दिया। इस आपत्तिजनक पोस्ट को फेसबुक पर पढ़कर ब्राह्मण समाज के लोगों में शनिवार को खासा रोष व्याप्त हो गया। एक प्रतिनिधिमंडल एसपी कार्यालय पहुंचा लेकिन वहां एसपी के न मिलने पर सीओ (सिटी) अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव से मुलाकात की और पूरे मामले की जानकारी दी। बताया कि भाजपा की कैंट इकाई के मंत्री सुशील गुप्ता ने 13 जनवरी को ब्राह्मणों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली पोस्ट डाली है। यह षड़यंत्र समाज में विद्वेष पैदा करने के लिए किया गया है। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने इससे देश की आंतरिक सुरक्षा को खतरा पहुंचने की आशंका जताते हुए ऐसे आपत्तिजनक पोस्ट रोकने की मांग की। सीओ (सिटी) ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सदर बाजार के प्रभारी निरीक्षक को रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई करने को कहा। निर्देश मिलते ही थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई। सीओ सिटी से मिलने वाले प्रतिनिधिमंडल में आकाश मिश्र, सोनू तिवारी, प्रदीप तिवारी, रामानंद द्विवेदी, हिमांशु वाजपेयी, हर्षित मिश्र, शाश्वत पांडेय आदि शामिल थे। 
विज्ञापन

सदर बाजार थाने में सुशील गुप्ता के खिलाफ धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मामला दर्ज किया गया है। सुशील को गिरफ्तार करने के बाद थाने से जमानत पर छोड़ दिया गया है। -अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, सीओ सिटी, शाहजहांपुर।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें