फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत, साला घायल

Fri, 04 Aug 2017 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मदनापुर-बरखेड़ा गांव के बीच शुक्रवार सुबह जीप की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई, जबकि उनका साला घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यदि बाइक चालक हेलमेट लगाए होता तो जान बच सकती थी। थाना खुदागंज के मोहल्ला साहूकारा निवासी 25 वर्षीय हेमचंद्र उर्फ नन्हे बृहस्पतिवार को अपने साले गांव भरतापुर निवासी 20 वर्षीय विशाल के साथ अपनी बहन गीता के घर थाना जलालाबाद के गांव बीघापुर उसकी विदा कराने गया था। जब बहन ने चलने से मना कर दिया तो शुक्रवार सुबह दोनों घर लौटने लगे। सुबह लगभग साढ़े सात बजे जब दोनों मदनापुर-बरखेड़ा गांव के पास पहुंचे  तभी सामने से आ रही जीप ने बाइक को चक्कररप मार दी, जिसमें दोनाें लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें पहले मदनापुर अस्पताल फिर यहां जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टर ने हेमचंद्र को मृत घोषित कर दिया। विशाल की हालत में सुधार है। इस हादसे में उसका दाहिना पैर टूट गया। घटना के बाद से मृतक की पत्नी रीना का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके दो वर्ष का एक बेटा अमन है। घरवालों को सूचना मदनापुर पुलिस के जरिये मिली। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चालक हेमचंद्र हेलमेट नहीं लगाए था। इस कारण उसके सिर में गहरी चोट आने से मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें