खुटार के गांव चमराबोझी निवासी लवलेश कुमार पुवायां में आधार कार्ड बनवाने
आए थे। उन्होंने अपनी बाइक दुकान के बाहर खड़ी कर दी थी। इस बीच पुवायां के
मोहल्ला गढ़ी निवासी आनंद कुमार उसकी बाइक लेकर भाग निकला।
लवलेश ने
अपनी बाइक दूसरे को ले जाते देख शोर मचाया, लेकिन चोर रामलीला रोड की ओर
भाग निकला। बाइक स्वामी ने फोन से बाइक चोरी की जानकारी पुलिस को देते हुए
बाइक चोर के भागने के रास्ते के बारे में बताया। बाइक चोरी की जानकारी पाकर
पुलिस ने नगर के प्रमुख मार्गों की घेराबंदी कर बाइक चेकिंग शुरू कर दी।
पुलिस की कई टीमों को विभिन्न मार्गों पर भेजा गया। मोहम्मदी रोड पर गांव
इमलिया के पास पुलिस ने आनंद को बाइक समेत दबोच लिया।
पुलिस ने लवलेश
की तहरीर पर आनंद के खिलाफ बाइक चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उससे
पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार आनंद से नगर से चोरी हुई अन्य बाइक
के बारे में जानकारी मिलने की संभावना है।