फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षका का पर्स लूटा

Tue, 24 May 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
थाना सदर बाजार क्षेत्र में इमली रोड के पास शनिवार की रात बाइक सवार बदमाशों ने शिक्षका का पर्स लूट लिया। पर्स में 10 हजार रुपये की नगदी, मोबाइल, एटीएम कार्ड और स्कूल की चाबियां थी। पीड़िता की तहरीर पर थाना सदर बाजार पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फैक्ट्री स्टेट निवासी पूनम रानी द्विवेदी सिंधौली क्षेत्र के गांव उल्लिया में जूनिय हाईस्कूल में शिक्षिका के पद पर कार्यरत हैं। शनिवार को शाम वह अपनी बेटे और बेटी के साथ शहीद द्वार में नुमाइश देखने गईं थी। रात करीब आठ बजे घर वापस लौटते समय इमली रोड के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने पूनम के हाथ से पर्स छीन लिया। उनके शोर मचाने से पहले बदमाश कचहरी ओवरब्रिज की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करके बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें