पुवायां रोड पर बरुआरा गांव के पास हुआ हादसा
पैत्रक गांव भदियूरिया खेत देखने जा रहे थे प्रमोद
पुवायां रोड पर बुधवार सुबह बरुआरा गांव के पास मार्शल की चपेट में आकर बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद चालक मय मार्शल के फरार हो गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
सदर बाजार थाना क्षेत्र के मोहल्ला कटियाटोला निवासी प्रमोद कुमार गुप्ता (45) पुत्र हरिशचंद्र गुप्ता बुधवार सुबह लगभग सात बजे थाना पुवायां क्षेत्र में स्थित पैत्रक गांव भटियूरिया में खेत देखने के लिए बाइक से अकेले घर से निकले थे। लगभग आठ बजे वह पुवायां रोड पर थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव बरूआरा के पास पहुंचे ही थे कि तभी तेज रफ्तार मार्शल ने पीछे से बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। बाइक मार्शल में फंसकर काफी दूर तक घिसटती चली गई। इससे बाइक सवार प्रमोद गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो। घटना के बाद चालक मय मार्शल के फरार हो गया। मौके पर भीड़ लग गई। रोड किनारे रह रहे बरूआरा के एक परिवार ने घायल की पहचान कर सूचना उनके घरवालों को दी और प्राइवेट वाहन से जिला अस्पताल भिजवा दिया। यहां जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही घर वाले व कुछ रिश्तेदार भी जिला अस्पताल पहुंच गए। रोते-बिलखते घर वालों को रिश्तेदारों ने जैसे-तैसे चुप कराकर ढाढ़स बंधाया।