फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराबी ने सरेराह ईंट से कुचलकर पत्नी को मार डाला

Sun, 03 Apr 2016 11:19 PM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
शराबी ने सरेराह ईंट से कुचलकर पत्नी को मार डाला
विज्ञापन
रविवार दोपहर कस्बे में रामताल रोड पर चना चबेना की दुकान चलाने वाली महिला के सिर पर उनके शराबी पति ने सरेराह ईंट से ताबड़तोड़ हमले कर मार डाला और भाग गया। लोग इतने संवेदनहीन बने रहे कि आरोपी दिनदहाड़े सरेराह पत्नी को तब तक मारता रहा जब तक वह निढाल नहीं हो गई और इस दौरान कोई भी महिला को बचाने नहीं आया। आसपास के दुकानदार, पड़ोसी और राहगीर तमाशबीन बने खड़े रहे। बेटे ने पिता के खिलाफ मां की हत्या करने की तहरीर दी है हालांकि समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। मोहल्ला वर्कजई में रामताल रोड पर अंगद की दुकान और उसके पीछे मकान बना हुआ है। अंगद मंडी में छोटे स्तर पर मूंगफली का कारोबार करता है। उसकी 50 वर्षीय पत्नी सावित्री घर में बनी दुकान में चना चबेना बेचती है। बताते है कि रविवार दोपहर करीब 12 बजे अंगद मंडी से घर खाना खाने आया, इसी दौरान पति पत्नी में किसी बात पर कहासुनी हो गई। गुस्साए अंगद ने पास में पड़ी ईंट उठाकर सावित्री के सिर पर ताबड़तोड़ हमला करने लगा। सावित्री चीखी चिल्लाई लेकिन अंगद सावित्री के निढाल होने तक हमले करता रहा। खून से सराबोर सावित्री के गिरते ही अंगद भाग निकला। घटना के दौरान महिला के अन्य बच्चे दूसरे मकान में थे। हालांकि घरवाले कुछ देर बाद सावित्री को लेकर सीएचसी गए लेकिन डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मामले में सावित्री के बेटे राजीव ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उसका पिता शराब के नशे में धुत होकर मां की दुकान पर पहुंचा और गालीगलौज करने लगा। मां ने विरोध किया तो वहां मौजूद एक व्यक्ति की पत्नी के कहने पर पिता ने मां के सिर पर ईंट से हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें