फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाला जी धाम के मुख्य सेवादार की हत्या कर लूटपाट

Tue, 05 Apr 2016 12:02 AM IST
ब्यूरो /शाहजहांपुर
विज्ञापन
बाला जी धाम के मुख्य सेवादार की हत्या कर लूटपाट
विज्ञापन
कटरा-फर्रुखाबाद स्टेट हाईवे पर स्थित नगर के प्रख्यात बाला जी धाम पर बदमाशों ने धावा बोलकर वहां सो रहे मुख्य सेवादार 60 वर्षीय गंगा प्रसाद उर्फ मुन्ना की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी और मंदिर में जमकर लूटपाट की। घटना की जानकारी पुजारी के मंदिर पहुंचने पर हुई। इसके बाद लोग मंदिर की ओर दौड़ पड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर छानबीन की। बदमाशों का अभी सुराग नहीं लगा है। बदमाश दान पात्र के करीब 15 हजार रुपये, सेफ में रखे आठ हजार रुपये, हनुमान जी का चांदी का मुकुट और चांदी के पांच बर्तन लूट ले गए। मिर्जापुर क्षेत्र के गांव सींगापुर के रहने वाले गंगा प्रसाद पिछले तीन साल से बाला जी धाम के मुख्य सेवादार के रूप में सेवा कर रहे थे। पत्नी का निधन हो चुका है, इकलौती बेटी सावित्री की शादी कर वह सारी जिम्मेदारियों से निवृत्त होकर दिन-रात यहीं रहने लगे थे। मंदिर में वह रात में अकेले ही रहते थे। पुजारी शिवराम द्विवेदी रात को आरती आदि कराने के बाद नौसारा स्थित अपने मकान पर चले गए। सोमवार सुबह पांच बजे जब वह मंदिर पहुंचे तो बरामदे में तख्त पर गंगाप्रसाद का लहूलुहान शव देखा। उन्होंने इसकी सूचना मंदिर प्रबंध समिति को दी। सूचना पर पुलिस भी आ गई। सीओ सदर अनुराग दर्शन ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया। गंगाप्रसाद के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया था। कयास लगाया जा रहा है कि लूटपाट के दौरान किसी बदमाश को पहचान लेने या फिर विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। मंदिर के मुख्य दरवाजे के चैनल के साथ वहां के सभी कमरों, उनमें रखी सेफ, बक्सों और दान पात्र के ताले टूटे हुए पाए गए। मौके पर पहुंचे डॉग स्क्वाड के खोजी कुत्ता मंदिर के पीछे बने तीन मकानों तक गई। पुलिस छह लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है, हालांकि रात तक कोई सुराग नहीं लग सका था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें