फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम बंद होने का झांसा देकर उड़ाए 30 हजार

Thu, 22 Dec 2016 11:14 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
फर्जी कॉल के झांसे में आकर महिला रोजगार सेवक ने अपने खाते से करीब 30 हजार की रकम गंवा दी। बृहस्पतिवार को बैंक में पास बुक में इंट्री कराने आई महिला को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। गांव अकाखेड़ा निवासी अरविंद कुमार की पत्नी उषा देवी गांव डोलापुर में रोजगार सेवक के हैं। कस्बे की पीएनबी शाखा में उनका खाता है। उषा ने बताया कि 12 दिसंबर को उनके पति के मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनका एटीएम बंद हो जाने की बात कही और दोबारा शुरू कराने के लिए पासवर्ड समेत कई जानकारियां ले लीं। गुरुवार को उषा जब अपनी पासबुक में इंट्री कराने बैंक पहुंचीं तो उनके खाते में मात्र 313 रुपये शेष होना दर्शाए गए। जानकारी करने पर बताया गया कि उनके खाते से सात बार में 30 हजार की रकम निकाली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें