फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव में शराब बांटी तो प्रत्याशी जाएगा जेल

Sat, 11 Jul 2015 11:28 PM IST
पुवायां।
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को कोतवाली परिसर में क्षेत्र के प्रधानों और संभ्रांत लोगों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें आगामी पंचायत चुनाव के संबंध में चर्चा और शस्त्र लाइसेंसों का सत्यापन फार्म जमा करने पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार सिंह ने लोगों को समझाते हुए कहा कि गांवों की छोटी-छोटी समस्याओं को लेकर विवाद न करके उन्हें अवगत कराया जाए। उसका समाधान कराया जाएगा। इसके अलावा चुनाव में अगर किसी प्रत्याशी ने मतदाताओं को शराब बांटी तो उसे बंद करके जेल भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देश पर सभी लोग अपने अपने गांवों के शस्त्र लाइसेंसों के सत्यापन फार्म जल्द जमा करा दें। जिससे बाद में परेशानी का सामना न करना पड़े। इस दौरान प्रधानों ने अपनी समस्याओं से भी कोतवाल को अवगत कराया। उन्होंने सभी को समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन भी दिया। इस मौके पर शमसुल हसन खां, महेश शर्मा, फैयाज खां, महेंद्रपाल वर्मा, कमलेश शर्मा, संजय त्रिपाठी, हरवंश राना, रामऔतार, देवेंद्र शुक्ला, परमजीत सिंह, मनोज मिश्रा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें