फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकिल को टक्कर मार खाई में गिरी कार

Wed, 27 Jul 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
साइकिल को टक्कर मार खाई में गिरी कार 
विज्ञापन
तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर साइकिल सवार को टक्कर मारती हुई खाईं में जाकर पलट गई। हादसे में साइकिल सवार और कार में बैठे चार लोग घायल हो गए। घायलों को खुटार के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

खुटार के गांव कुइयां निवासी खूबलाल साइकिल से खुटार आ रहा था। पूरनपुर से आ रही एक तेज रफ्तार कार का चालक कार पर नियंत्रण नहीं रख सका और उसने खूबलाल की साइकिल में टक्कर मार दी, इसके बाद कार खाई में पलट गई। कार पलटते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर कार सवार लोगों को बाहर निकला। हादसे में खूबलाल के अलावा कार चालक लखनऊ के मोहल्ला जानकीपुरम का सुनील कुमार, इसी मोहल्ले के वीरेंद्र सिंह, वीरेंद्र की सास मैना देवी, पुत्री दीक्षा देवी घायल हो गए। वीरेंद्र सिंह नैनीताल से घर जा रहे थे। 
सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। सभी घायलों को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। एसओ इफ्तेखार अहमद ने बताया कि दुर्घटना के मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें