फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाकार ने मुंह से आग निकाली, पांच बच्चे झुलसे

Tue, 22 Aug 2017 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो,शाहजहांपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
शाहजहांपुर के मोहल्ला चमकनी करबला में कृष्णा मंदिर में छठी पर कृष्ण लीला मंचन में आग का करतब देखने के दौरान पांच बच्चे झुलस गए। घटना से भगदड़ मच गई। गंभीर रूप से झुलसे दो बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है। थाना सदर बाजार क्षेत्र के मोहल्ला चमकनी करबला में कृष्णा मंदिर पर भगवान कृष्ण के छठी पर्व पर प्रसाद वितरण के बाद उत्तराखंड की पार्टी के कलाकार रात में कृष्णलीला का मंचन कर रहे थे। लीला मंचन के दौरान कलाकार आग का करतब दिखा रहे थे। एक कलाकार ने मुंह से आग निकालने का करतब दिखाया। तभी मंच के आगे बैठक कर मंचन देख रहे बच्चे आग की लपटों की चपेट में आ गए। इस दौरान मोहल्ले के ही उमेश की दस वर्षीय बेटी आंचल और प्रेमपाल की सात वर्षीय बेटी दीपाली गंभीर रूप से झुलस गई और तीन बच्चे मामूली रूप से झुलस गए। घटना के दौरान दर्शकों में भगदड़ मच गई। मंचन बंद कर दिया गया। इसके बाद भीड़ लग गई। दोनों के माता-पिता भी अपने बच्चों को झुलसा देखकर चीख पड़े। लोगों की मदद से उन्हें उठाकर तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मामूली रूप से झुलसे बच्चों को प्राइवेट में इलाज दिलाया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। मामूली रूप से झुलसे बच्चों को दवा दिलवा दी गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें