एसडीएम ने दिए पुलिस को जांच कर कार्रवाई के निर्देश
सुप्रीम कोर्ट में मामला विचाराधीन होने के बाद भी खेत में खड़े पेड़ कटवा लेने का आरोप लगाते हुए किसान ने एसडीएम से कार्रवाई कराए जाने की मांग की है। एसडीएम ने पुलिस को मामले की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
गांव उमरिया कल्यानपुर निवासी बाबूराम ने एसडीएम अजय कुमार तिवारी को दिए पत्र में बताया कि उसने वर्ष 1998 में गांव बेहटा संवात में कुछ जमीन नीलामी के जरिए खरीदी थी और कब्जा दखल मिलने के बाद जमीन पर यूकेलिप्टस के पौध लगा दिए थे। 19 वर्ष पुराने पेड़ अब लगभग दो लाख रुपये कीमत के थे। वर्ष 2015 में एक्त जमीन पर दूसरे व्यक्ति ने कब्जा कर लिया। जमीन का मामला उच्चतम न्यायालय में विचाराधीन है। तीन दिन पूर्व रात्रि में विपक्षी ने पेड़ कटवा कर ब्रिकी कर दिए, जिससे प्रार्थी को भारी नुकसान हुआ है। बाबूराम ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराए जाने और कार्रवाई की मांग की है। एसडीएम ने पुवायां पुलिस को मामले की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।