पुवायां (शाहजहांपुर)। जंगल से काट कर लाई गई सागौन की लकड़ी के सात बोटे पुलिस ने गन्ने के खेत से बरामद कर लिए हैं। अज्ञात के खिलाफ चोरी और वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
एसएसआई सुनील कुमार शर्मा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार शाम को वह सिपाही अनिल कुमार, विजय कुमार के साथ गश्त पर निकले थे। गांव चौढ़ेरा में मुखबिर ने सूचना पर गांव नाहिल के पूरब श्मशान घाट के पास गन्ने के खेत में पताई के नीचे छिपा कर रखी गई सागौन की लकड़ी के सात बोटे बरामद किए। लकड़ी को कोतवाली लाया गया और अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।