फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार दो बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा, साथी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद(शाहजहांपुर)। वाहन चेकिंग के दौरान रविवार देर शाम रुकने का इशारा करने पर बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने घेराबंदी कर दो बदमाशों को पकड़ लिया मौका पाकर एक बदमाश भाग निकला। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश के पास से एक पौनिया, एक तमंचा व चार कारतूसों के अलावा कुछ दिन पहले क्षेत्र से लूटी गई बाइक बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। अदालत ने दोनों बदमाशों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार देर शाम बारहपत्थर चौराहे के आगे वाहन चेकिंग के दौरान बिना नंबर प्लेट की बाइक पर सवार तीन लोगों को संदिग्ध जानकर रुकने का इशारा किया वे लोग बाइक रोककर खेतों की ओर भाग खड़े हुए उन्हें पकड़ने के लिए जब वह लोग पीछे दौड़े तभी एक ने उन लोगों पर तमंचे से फायर कर दिया। पुलिस ने बदमाशों की घेराबंदी कर दो को पकड़ लिया और एक साथी भाग निकला। पूछताछ में एक ने अपना नाम रामजीत पुत्र रामरूप निवासी जनपद हरदोई के थाना पचदेवरा के गांव ललुआपुर और दूसरे ने कोतवाली क्षेत्र के गांव नगरिया भूड़ निवासी बलराम बताया और फरार साथी उसका भाई रामप्रताप था। पूछताछ में पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर एक बाइक, मोबाइल, आधार कार्ड समेत अन्य कागजात भी बरामद किए है। पुलिस के अनुसार 26 दिसंबर की देर शाम को इन बदमाशों गांव धियरिया निवासी बृजकिशोर की बाइक व उस पर रखा बैग उस समय लेकर भाग गए थे, जब वह सड़क किनारे बाइक खड़ी करके लघुशंका करने लगा था। बैग में मोबाइल, करीब बारह हजार की नकदी, ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य जरूरी कागजात थे। इस मामले की रिपोर्ट पुलिस ने घटना वाली रात दर्ज कर ली थी। बरामद सामान को पीड़ित ने पहचान भी लिया है। कोतवाल न बताया कि तीसरे बदमाश की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें