फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण की मॉनीटरिंग करने पहुंची टीम पर फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
शौचालय निर्माण की मानीटरिंग करने पहुंची टीम पर फायरिंग
विज्ञापन

मौके से भागकर बचाई जान, आरोपी पुलिस हिरासत में
शराबी ने तमंचे से अचानक शुरू कर दिए ताबड़तोड़ फायर
अमर उजाला ब्यूरो
खुदागंज(शाहजहांपुर)। शौचालय निर्माण को गई मानीटरिंग टीम पर शराब के नशे में दबंग ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। एडीओ समेत पूरी टीम ने वाहन छोड़कर मौके से भाग कर जान बचाई। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स के साथ गांव पहुंच गए और आरोपी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कुरगांव में एडीओ पंचायत धनराज पटेल, एडीओ आईएसबी अवनीश चंद्र शर्मा, ग्राम पंचायत अधिकारी केपी सिंह, अजय यादव, खंड प्रेरक अजीत सिंह चौहान, गांव में शौचालय निर्माण के लिए आवंटित 15 लाख की धनराशि से बन रहे शौचालयों के निरीक्षण को जिलाधिकारी के निर्देश पर गठित टीम के साथ गए थे। गांव में दबंग पप्पू उर्फ खलीफा ने 315 बोर तमंचे से पूरी टीम पर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग करनी शुरू कर दी। एडीओ पंचायत के सीने के पास से गोली निकल गई। गांव में चीख-पुकार मच गई। पूरी टीम अपने वाहनों को मौके पर छोडकर नंगे पैर भाग निकली और थाने पहुंची। जानकारी मिलते ही पुलिस में हड़कंप मच गया। प्रभारी निरीक्षक राजवीर यादव भारी फोर्स के साथ कुरगांव पहुंचे और पप्पू उर्फ खलीफा को पकड़कर हवालात में डाल दिया। एडीओ पंचायत समेत निरीक्षण को गई टीम दहशत में है और उन्होंने अब निरीक्षण में गांव में जाने से हाथ खड़े कर दिए हैं। एडीओ पंचायत ने कहा कि बिना सुरक्षा के हम निरीक्षण को नहीं जाएंगे। वहीं थानाध्यक्ष ने बताया कि अभी तक तहरीर नहीं मिली है लेकिन युवक के पास से तमंचा मिला है इसलिए उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें