फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी अनुदान दिलाने के नाम पर 27 लोगों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी अनुदान दिलाने के नाम पर 27 लोगों से ठगी
विज्ञापन

प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये ठगे, ठग ने खुद को बताया सरकारी कर्मचारी
पीड़ितों ने डीएम को भेजा पत्र, कार्रवाई करने की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
खुटार। शादी अनुदान दिलाने के नाम पर खुटार के गांव पपिरिया बिरसिंहपुर निवासी एक व्यक्ति ने 27 लोगों से 81 हजार रुपये ठग लिए। पीड़ितों ने डीएम को पत्र भेजकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
गांव की पिपरिया बिरसिंहपुर निवासी गंगाधर, राजपाल, श्रीराम, नेवाराम, राकेश की पत्नी वीरा देवी, गंगाधर की पत्नी नीरज देवी, रामकुमार, परशुराम, तेजराम आदि लोगों ने जिलाधिकारी को भेजे पत्र में बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उन लोगों को शादी अनुदान दिलाने के नाम पर प्रति व्यक्ति तीन हजार रुपये वसूल लिए। कुल 81 हजार रुपये उक्त व्यक्ति ने एकत्र कर लिए। काफी समय बीत जाने के बाद भी अनुदान राशि नहीं मिलने पर उन लोगों ने जानकारी की तो पता चला कि अब शादी अनुदान नहीं मिलता है और सरकार सामूहिक शादियां करवा रही है, तब जाकर उन लोगों को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी पर उन लोगों ने आरोपी से रुपये वापस मांगे तो उसने खुद को समाज कल्याण विभाग का कर्मचारी बताते हुए झूठे मामले में फंसवा देने की धमकी देते हुए रुपये वापस करने से इंकार कर दिया। ठगी का शिकार लोगों ने रुपये वापस कराए जाने और रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें