फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना सिंधौली क्षेत्र के गांव भटपुरा रसूलपुर निवासी 11 वर्षीय विकास की हत्या के मामले में पुलिस ने नामजद आरोपी बालिस्टर को रविवार सुबह नियामतपुर मोड़ के पास गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर खेत में ही छिपाकर रखे गए हत्या में प्रयुक्त बांका भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी सिटी दिनेश त्रिपाठी ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि बालिस्टर सिंह ने सर्वेंद्र सिंह के बेटे विकास की हत्या अपने भाई जिस्टर सिंह की बेइज्जती का बदला लेने के लिए की। उसने पूछताछ में पुलिस को बताया कि दो वर्ष पूर्व उसका भाई जिस्टर सिंह अपनी पत्नी को लेकर ननिहाल जमुही गया था। वहां दावत के दौरान भाई की अपने ससुर व साले के साढू़ से कहासुनी हो गई और उसके भाई की बेइज्जती की। इस बेइज्जती के कारण उसके भाई ने शराब पीनी शुरू कर दी और एक दिन फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसके भाई की शादी सर्वेद्र के भाई अमर सिंह की बेटी से हुई थी। उसका भाई जिस्टर सिंह सर्वेद्र की खेती बटाई पर करता था। भाई की मौत के बाद उसने खेत बटाई पर ले लिया। उसने बताया कि दो माह पहले उसकी भाई के गहने चोरी हो गए। इस मामले में उसके ऊपर आरोप लगाया गया और उसे बेइज्जत किया गया। हालांकि विवाद गांव में ही निपट गया, लेकिन इसके बाद उसके दिमाग में बदला लेने की बात चल रही थी। 15 फरवरी की सुबह विकास को खेत पर ले जाकर उसकी बांका प्रहार करके हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें