गांव भिलावां के शिव सिंह, बनिगवां के शैलेश कुमार, बंडा के गांव कुंडरा के धर्मपाल, पड़री किशनपुर के सुखचैन सिंह आदि ने जिले के प्रभारी मंत्री को पत्र भेजकर बताया कि उन लोगों ने रोजगार के लिए खादी ग्रामोद्योग के माध्यम से प्रधानमंत्री स्वजन योजना के तहत आवेदन किया था। एक व्यक्ति ने खुद को फील्ड आफीसर बताते हुए उन लोगों से संपर्क किया और प्रति फाइल पांच हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद इंटरव्यू के बाद फाइल बैंक में भेजने की बात कहते हुए 50 हजार रुपये ले लिए। इसके बाद फाइल कहीं नहीं भेजी गई। वह रुपये लेने वाला उन लोगों को नहीं मिल रहा है। युवकों ने मामले की जांच कराए जाने और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराए जाने की मांग की है।