क्षेत्र के गांव इंदरपुर में रहने वाले चुन्नू की पत्नी अमरूदन ने थाने पर दी तहरीर में बताया कि उसके मोबाइल पर 20 दिन पहले एक कॉल आई थी।
इसमें बताया गया कि वह बैंक से बोल रहे हैं। मेरा तीन लाख पंद्रह हजार रुपये का लोन मंजूर हुआ है। साथ ही बीमा आदि के लिए बताए गए बैंक के अलग-अलग खातों में 8500 और 7500 की धनराशि तत्काल जमा करनी है। पैसे के लालच में आकर अमरूदन ने बताए गए खातों में मझिला की एक बैंक में सात हजार रुपये जमा कर दिए। बैंक में मालूम करने पर उक्त खाते जालौन, कुशीनगर और आजमगढ़ के दिख रहे हैं। अब उन लोगों का मोबाइल भी स्विच ऑफ जा रहा है। पीड़ित अमरूदन ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार की है। विवेचक मंजूर अली ने बताया कि वास्तविकता का पता लगाने के लिये मोबाइल की कॉल डिटेल निकलवाई जाएगी।