जलालाबाद (शाहजहांपुर)। लोक सभा चुनाव के चलते पुलिस ने नगर निवासी तीन लोगों को गैंगस्टर के तहत निरुद्ध कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कोतवाल संजय कुमार की ओर से दर्ज रिपोर्ट में कहा गया है कि नगर के मोहल्ला नौसारा निवासी शिवांशु उर्फ मोनू पल्सर, मोहल्ला बाबूनगर निवासी जीवेंद्र बाजपेयी के अलावा मोहल्ला प्रतापनगर निवासी जिपंस बिजेंद्र यादव का पुत्र सोनू यादव गिरोह बंद रहकर समाज विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहते हैं। इन सभी पर कोतवाली में विभिन्न आपराधिक मामलों में रिपोर्ट दर्ज है। कोतवाल ने बताया कि चुनाव के चलते इन तीनों को गैंगेस्टर के तहत निरुद्ध करते हुए सोनू यादव को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्यूरो