फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फार्मेसी के छात्र की मौत मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। कार की टक्कर से डी फार्मा के छात्र की मौत हो जाने के मामले में पिता की ओर से रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

लखीमपुर के थाना हैदराबाद के गांव मूड़ा सरकरा निवासी महेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि उसका 22 वर्षीय पुत्र रजनीश कुमार और पुवायां के गांव सुनारा बुजुर्ग निवासी कपिल वर्मा पुवायां के ग्राम बड़ागांव स्थित डॉ. आरएमएल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में डी फार्मा की पढ़ाई कर रहे थे। सात फरवरी को दोनों बाइक से कालेज जा रहे थे। शाहजहांपुर रोड पर ढकिया मोड़ के पास वैगन आर कार के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाते हुए बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रजनीश और कपिल घायल हो गए। इलाज के लिए शाहजहांपुर ले जाते समय रजनीश ने दम तोड़ दिया। कनिल का अभी भी इलाज चल रहा है। पुत्र का अंतिम संस्कार आदि के कारण रिपोर्ट में देरी हो गई। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें