फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस एजेंसी डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 9.69 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
डिस्ट्रीब्यूटर बनाने के नाम पर 9.69 लाख की ठगी
विज्ञापन

0 नौ बैंक खातों में ट्रांसफर कराई रकम, रिपोर्ट दर्ज
0 सात दिन तक ठगते रहे जालसाज, अब भी मांग रहे 2.40 लाख
अमर उजाला ब्यूरो
पुवायां(शाहजहांपुर)। गैस एजेंसी देने के नाम पर जालसाजों ने एक व्यक्ति से 9.69 लाख रुपये ठग लिए। धनराशि सात दिन में नौ बैंक खातों में जमा कराई गई है। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित के होश उड़ गए। उसने बैंक खातों के आधार पर अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
नगर के मोहल्ला गढ़ी निवासी संजय कुमार गुप्ता ने पुलिस को बताया कि उन्होंने पुवायां में गैस एजेंसी लेने के लिए अपनी पत्नी नीलम गुप्ता के नाम 28 नवंबर को ऑनलाइन आवेदन किया था। 29 नवंबर को उनके मोबाइल पर कॉल आई और 19500 रुपये की मांग की गई, उक्त राशि उन्होंने 30 नवंबर को आरटीजीएस करा दी। इसके बाद छह दिसंबर तक लगातार फोन आते रहे और फोन करने वाला खुद को कंपनी का अधिकारी बताकर रुपये मांगता रहा। लगभग नौ बैंक खातों में उनसे नौ लाख 69 हजार पांच सौ रुपये धोखाधड़ी कर ले लिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ दिसंबर को उन्हें ठगी का एहसास हुआ। जानकारी करने पर पता चला कि उनसे गैस एजेंसी के नाम पर वास्तव में ठगी की गई है। ठग अब भी दो लाख चालीस हजार रुपये और मांग कर एजेंसी की डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने की बात कह रहे हैं। संजय गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें