फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चावल खाने से बच्ची की मौत, दो की तबीयत बिगड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कलान। रखे हुए चावल खाने से आठ साल की बच्ची की मौत हो गई और उसकी दो बहनों की हालत बिगड़ गई। इनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों बहनों ने एक साथ बैठकर बृहस्पतिवार रात चावल खाए थे। अस्पताल में भर्ती दोनों बहनों की तबीयत में सुधार है।
विज्ञापन

कलान के गांव रुकनपुर निवासी मुरली की आठ साल की बेटी रेखा ने अपनी 18 वर्षीय बड़ी बहन सीमा और पांच वर्ष की फुफेरी बहन कामिनी के साथ बृहस्पतिवार रात चावल खाए थे। चावल दिन में बने थे और रखे हुए थे। चावल खाने के बाद तीनों सो गए। रात में पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई। परिवार वाले तीनों को कलान स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। यहां रेखा की मौत हो गई। कामिनी और सीमा को जिला अस्पताल रेफर किया गया लेकिन परिजन दोनों बच्चियों को किसी निजी अस्पताल में ले गए। मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें