फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगवार में शामिल तनवीर नाम का आरोपी भी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गैंगवार में शामिल तनवीर भी गिरफ्तार
विज्ञापन

अब तक हुईं नौ गिरफ्तारियां, तीन लोगों की गई थी जान
अमर उजाला ब्यूरो
शाहजहांपुर। सदर बाजार कोतवाली क्षेत्र की आवास विकास कॉलोनी में छह सितंबर को हुए गैंगवार मामले में तनवीर नाम के एक और आरोपी को पुलिस ने बुधवार को आवास विकास स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। अब तक नौ लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इनमें एक पक्ष के सात और दूसरे पक्ष के दो लोग शामिल हैं।
आवास विकास में छह सितंबर को मुशीर और इमरान पक्ष के बीच गैंगवार हो गया था। इसमें गोलियां लगने से मुशीर की मौत हो गई। वहीं दूसरे पक्ष के सगे भाई इमरान और इसरार की जान चली गई थी। मुशीर की पत्नी ने आठ नामजद तीन अज्ञात और दूसरे पक्ष के इंतेसर ने नौ लोगों को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी तनवीर को पुलिस ने बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित उसके घर के गिरफ्तार कर लिया। अब तक मुशीर की ओर के सात और इमरान की ओर के दो लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मंगलवार को पुलिस ने मुशीर पक्ष के ही शानू उर्फ अतुल और अमित ठाकुर को जेल भेजा था। इमरान के सगे भाई इंतेसार उर्फ मिन्ना और इकबाल उर्फ डब्बू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
गैंगवार में इस्तेमाल दूसरी पिस्टल तलाशना बनी चुनौती
शाहजहांपुर। गैंगवार में मुशीर और दूसरे पक्ष के सगे भाई इमरान, इसरार की मौत 32 बोर की गोलियां लगने से हुई थी। अब तक आला कत्ल की बरामदगी को लेकर पुलिस परेशान थी। दो दिन पहले रहस्यमय ढंग से घटना स्थल से ही एक नाले से पुलिस ने एक पिस्टल बरामद कर ली। यह पिस्टल सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां के भाई की बताई जा रही है। पहले से साफ है कि दोनों ओर से पिस्टल का इस्तेमाल हुआ। ऐसे में आला कत्ल में एक और पिस्टल शामिल है। अब पुलिस के सामने दूसरा पिस्टल बरामद करना चुनौती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें