चेकिंग में 70 बकायेदारों के विद्युत कनेक्शन काटे
शाहजहांपुर। विद्युत विभाग ने बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। इसमें 70 बकायेदारों के कनेक्शन काटे गए। साथ ही आठ लाख रुपये बिल वसूली की गई। बिजली विभाग की इस कार्रवाई से बिजली चोरी करने वालों में हड़कंप मचा रहा। उपखंड अधिकारी विद्युत विभाग अवनीश कुमार ने बताया कि बकायेदारों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया गया। इसमें आवास विकास परिषद कॉलोनी बरेली मोड़, जमौर, बादशाहनगर में टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इसमें पांच हजार से ऊपर बकाए वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। वहीं करीब आठ लाख रुपये बकाया बिल वसूला गया। टीम में अवर अभियंता सतीश कुमार, सुशील मिश्रा, आनंद गुप्ता, इंद्रेश कुमार शामिल रहे। ब्यूरो