किशोरी ने जहर खाकर दी जान
शाहजहांपुर। परिवार में किसी बात से नाराज होकर लखीमपुर खीरी जिले की एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाकर जान दे दी।
लखीमपुर खीरी के थाना पसगवां क्षेत्र के गांव शंकरपुर निवासी हरीलाल की 16 वर्षीय बेटी ममता देवी ने परिवार में किसी बात से नाराज होकर बृहस्पतिवार दिन में करीब 11 बजे कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गई। जानकारी होने पर परिवार वाले बृहस्पतिवार दोपहर 1:15 बजे उसे लेकर यहां जिला अस्पताल पहुंचे, जहां उसने पांच मिनट बाद इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। किशोरी की मौत की वजह पर परिजन चुप हैं। ब्यूरो